उदयपुर, 6 जून। झाड़ोल क्षेत्र के बाघपुरा थाना पुलिस ने दंपती पर तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तलवार और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है। पुलिस के अनुसार बाघपुरा थाना क्षेत्र के बेडनपाड़ा निवासी कालूलाल ने 29 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 28 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी पत्नी लक्ष्मीबाई के साथ जेकड़ा गांव से वापस बेडनपाड़ा लौट रहा था। इसी दौरान खेड़ा घाटी के पास तीन बाइक सवार युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने दंपती पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कालूलाल की पत्नी लक्ष्मीबाई के दाहिने कंधे पर गंभीर चोट आई। पीड़ित ने रिपोर्ट में किशनलाल, दीपक, राहुल और निकेश को हमलावरों के रूप में नामजद करते हुए आरोप लगाया कि दीपक ने तलवार से वार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल तथा वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में बाघपुरा थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी दिपेश उर्फ दीपक (20) पुत्र किशनलाल निवासी बेडनपाड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तलवार और मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अन्य आरोपियों की भूमिका और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में शामिल टीम थानाधिकारी वेलाराम, हेड कांस्टेबल भैरूलाल, कांस्टेबल सुरेश, जीवतराम, अरविंद तथा बृजकुमार ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष: सज-संवर रहा प्रताप गौरव केन्द्र, राष्ट्र चेतना संकल्प सभा की तैयारियां तेज मानसून से पहले निगम अलर्ट: 372 में से 193 नालों की सफाई पूरी, 30 जून तक पूरे शहर को जलभराव मुक्त बनाने का लक्ष्य