24 News Update उदयपुर। डबोक थाना पुलिस ने 3 साल से फरार स्थायी वारंटी और NDPS एक्ट के तहत वांछित 3 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।
जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल तथा सहायक पुलिस अधीक्षक आशिमा वासवानी के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकमसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखराम उर्फ वसिंगा राम पुत्र वरिंगा (उम्र 29 वर्ष), निवासी सोनडी, थाना सेधंदा, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था।
पुलिस टीम के सदस्य:
हुकमसिंह, थानाधिकारी डबोक
लक्ष्मणलाल, सहायक उप निरीक्षक
हुनमान, कानि. 104
दिनेश, कानि. 1182
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.