24 news Update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में चल रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत डबोक थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल के किचन से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थानाधिकारी हुकमसिंह के नेतृत्व में बनी टीम को सूचना मिली थी कि मोतेश्वरी होटल के पास बने किचन से अवैध शराब बेची जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और पवन सिंह पुत्र मेरु सिंह निवासी गुपड़ा को रंगे हाथों पकड़ लिया।पुलिस ने मौके से 40 बोतल किंगफिशर बीयर, 13 पथ्ये लॉयन देशी शराब और 24 पथ्ये अंग्रेजी शराब बरामद किए। आरोपी के खिलाफ धारा 19/54 आबकारी अधिनियम 1960 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस टीम में शामिल अधिकारीहुकमसिंह, थानाधिकारी डबोकमनोहरसिंह, सहायक उप निरीक्षकधर्माराम, कानि. 3143जयनारायण, कानि. 2285रोहित, कानि. 224कैलाश, कानि. 1003 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 70 फीट रावण और 100 फीट सोने की लंका बनेगी आकर्षण का केंद्र, 77वां विजयादशमी महोत्सव 2 को गांधी ग्राउंड में डबोक पुलिस की बड़ी सफलता: 3 साल से फरार NDPS एक्ट का वांछित इनामी अपराधी गिरफ्तार