24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्री छगन पुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री श्याम सिंह रत्नू पुलिस निरीक्षक (प्रभारी डीएसटी) व श्री भरत योगी थानाधिकारी, हिरणमगरी मय टीम ने अभियुक्त भगवती लाल पुत्र भैरुलाल निवासी गॉव भोपाखेडा पुलिस थाना खैरोदा जिला उदयपुर हाल-किरायेदार पानेरियो की मादड़ी पुलिस थाना हिरणमगरी जिला उदयपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.728 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया गया हैं। अभियुक्त के विरुद्ध प्रकरण संख्या-93/2025 धारा 08/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट पुलिस थाना हिरणमगरी में दर्ज हो अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।टीम प्रभारी व सदस्यः- श्री भरत योगी पु.नि. थानाधिकारी थाना हिरणमगरी। श्री श्याम सिंह रत्नू पु.नि. प्रभारी डी.एस.टी.। श्री विकम सिंह स.उ.नि. प्रभारी डी.एस.टी.। श्री वसनाराम स.उ.नि. थाना हिरणमगरी। श्री आनन्द सिंह कानि. 1729 थाना हिरणमगरी। श्री मुकेश कुमार कानि. 1525 डी.एस.टी.। श्री जितेन्द्र दीक्षित कानि. 1917 डी.एस.टी.। श्री हेमेन्द्र पाटीदार कानि. 2769 थाना हिरणमगरी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चोरी व लूट का आरोपी गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, 6 वारदातों का खुलासा अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मरक्षा प्रशिक्षण व खेलों का आगाज