Site icon 24 News Update

साइबर अपराध का मामला दर्ज, युवक सहित अन्य पर आरोप

Advertisements

24 News Update उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर-4 हिरणमगरी निवासी राजकुमार (31) पुत्र प्रभातीलाल जाट ने रिपोर्ट दी कि आरोपियों द्वारा उनके साथ साइबर अपराध किया गया। मामले में पुलिस ने दीपक पिला (21) निवासी आदर्श नगर, गायरियावास रोड, हिरणमगरी सहित एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 316(2) व 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच की जिम्मेदारी हेड कांस्टेबल राजेन्द्र को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की गतिविधियों और साइबर माध्यम से किए गए अपराध की गहनता से जांच कर रही है।

Exit mobile version