Site icon 24 News Update

27 को होगा ‘सांस्कृतिक सृजन पर्व’, राजेश खत्री बने संयोजक

Advertisements

24 News Update उदयपुर। कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशन में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘सांस्कृतिक सृजन पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान सिंधी अकादमी द्वारा 27 सितम्बर को उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच के मुख्य सभागार में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
अकादमी ने इस आयोजन के लिए समाजसेवी व संस्कृति प्रेमी राजेश खत्री को कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया है। स्थानीय स्तर पर उनके चयन को लेकर उत्साह है, क्योंकि उनके नेतृत्व में पूर्व में भी कई सांस्कृतिक आयोजन सफलतापूर्वक हो चुके हैं।
अकादमी के सचिव डॉ. रंजनेश हर्ष ने बताया कि यह पर्व सिंधी संस्कृति, साहित्य, कला और परंपराओं के प्रचार-प्रसार का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिव प्रसाद पंत के मार्गदर्शन में अकादमी ऐसे आयोजनों की गरिमा बढ़ा रही है।
कार्यक्रम में नृत्य, संगीत, नाटक और सिंधी संस्कृति के विविध रंग प्रस्तुत किए जाएंगे। यह आयोजन उदयपुर की सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देगा और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का संदेश देगा।

Exit mobile version