24 News Update खेरवाड़ा, कस्बे के राम मंदिर के पास स्थित श्री राम गौशाला में द्वादशी पर पूजन एवं पुत्र सुख की कामना के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गौशाला के महंत राजू गिरी ने बताया कि बछ बारस या गोवत्स द्वादशी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को मनाया जाता है। यह पर्व गाय और बछड़े की पूजा और सेवा को समर्पित होता है। कस्बे की सैकड़ों महिलाओं ने व्रत रखकर गौ माता को बाजरे की रोटी, चने, मोठ, हरे मूंग, गुड़ और हरे फल अर्पित किए और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि यह पर्व गाय और बछड़े की पूजा और सेवा को समर्पित होता है। गौ माता को समर्पित प्रसाद न केवल धार्मिक रूप से शुभ माने जाते हैं बल्कि इनमें मौजूद पोषक तत्व गौ माता के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। महिलाओं ने दूध देने वाली गाय को बछड़े सहित स्नान करा कर नया वस्त्र ओढ़ाया तथा दोनों के गलों में फूलों की माला पहनाई तथा माथे पर चंदन का तिलक भी लगाया। महिलाओं द्वारा द्वादशी कथा का श्रवण भी किया गया। इस अवसर पर गौशाला समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं कस्बे की सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.