24 News Update बांसवाड़ा। जिले के तलवाड़ा थाना क्षेत्र के बदलिया त्रिपुरा सुंदरी गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब तालाब में मछली पकड़ने गया युवक बारूदी बम फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों हाथों की हथेलियों के चीथड़े उड़ गए और वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। भतीजे ने बताई घटना की पूरी कहानीघायल के भतीजे राजू ने बताया कि उसका चाचा रमण (38) पुत्र बटू सोमवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान उसके हाथ में रखा बारूदी टोटा (क्रूड बम) अचानक फट गया, जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उंगलियों की त्वचा कट-फट गई और हथेलियों के चीथड़े उड़ गए। अवैध तरीके से मछली शिकार का खुलासामामले की जांच में सामने आया कि तालाब में मछली पकड़ने के लिए अवैध रूप से बारूदी टोटों का इस्तेमाल किया जा रहा था। ग्रामीण अक्सर मछलियों की अधिकता वाले स्थानों पर छोटे विस्फोटक फोड़कर मछलियों को मारते हैं और बाद में उन्हें तालाब से निकाल लेते हैं। यह तरीका न केवल खतरनाक है बल्कि कानूनन प्रतिबंधित भी है। फिलहाल पुलिस में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन घटना की सूचना तलवाड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है। पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसेगौरतलब है कि इससे पहले भी खमेरा थाना क्षेत्र के सवनिया ग्राम पंचायत में गौतम (30) पुत्र नारायण के हाथ में बारूदी बम फटने से घायल हो गया था। उस समय भी युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सरकारी नौकरी छोड़ संत बने बांसवाड़ा के दिशांत — माँ-बाप के इकलौते बेटे ने सांसारिक सुखों से मुंह मोड़ चुना वैराग्य मार्ग बांसवाड़ा में फिर फटा बारूदी टोटा: मछली पकड़ने गया युवक गंभीर रूप से घायल, 6 दिन में तीसरा हादसा