24newsupdate उदयपुर। राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक ने मेवाड़ राजवंश के वरिष्ठ सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मंत्री गौतम दक आज उनके निज निवास पहुंचे और पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा के दौरान मंत्री गौतम दक ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि अरविंद सिंह मेवाड़ का योगदान न केवल मेवाड़ बल्कि पूरे राजस्थान की संस्कृति और परंपरा के लिए अमूल्य था। अरविंद सिंह मेवाड़ ने मेवाड़ की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों और राजपरिवार के सदस्यों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “मनाली के सफर में छिपा खौफनाक राज: साहिल और मुस्कान की कहानी, जो ड्राइवर को भी रूह कंपा गई” ब्रह्माकुमारीज सिक्योरिटी सर्विसेज विंग के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एनसीसी कैडेट्स को आध्यत्म से सेल्फ एपावरमेंट के गुर सिखाए