24 News updateसागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के गलियाकोट मोड़ से मडकोला की ओर जा रहे ठेकेदार राजेन्द्र डामोर को रास्ते में दो लोगों ने पत्थर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट ठेकेदार के पुत्र अनिल डामोर ने थाने में दर्ज कराई है।थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि घटना 17 अक्टूबर को हुई। मडकोला निवासी राजेन्द्र डामोर अपने मोटरसाइकिल से गलियाकोट मोड़ से मडकोला की तरफ जा रहे थे। तभी दिनेश डामोर पुत्र भिखा डामोर और सुरेश डामोर पुत्र कान्तिलाल डामोर ने पीछे से पत्थर फेंककर उन्हें चोटिल कर दिया। पत्थर लगने से राजेन्द्र डामोर के सिर में चोट आई।घटना के दौरान घायल के परिवार ने कमलेश डामोर को बुलाया और आसपास के लोगों ने हल्ला सुनकर मौके पर पहुंचकर बचाव किया। जानकारी मिली है कि दिनेश और सुरेश दो महीने पहले ही ठेकेदार के बड़े पुत्र सुनिल डामोर को दुकान पर धमकी दे चुके थे।एसआई शंकरलाल की जिम्मेदारी में पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी का स्नैह मिलन, विधायक विकास पुस्तिका,कलेण्डर का किया विमोचन सागवाड़ा: नेशनल हाईवे पर मोटरसाइकिल की टक्कर से स्कूटी सवार महिला और पुत्र घायल