24 News Update सागवाडा (जयदीप जोशी)। गलियाकोट मार्ग पर स्थित हरीगीत वाटिका ने शुक्रवार को सागवाडा के विधायक शंकरलाल डेचा ने दीपावली के पावन पर्व पर कार्यकर्ता पदाधिकारी स्नेह मिलन,विधायक डेचा विकास पुस्तीका व कलेण्डर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा की केन्द्र सरकार व राज्य की सरकार द्वारा कीये जा रहे विकास कार्यो व योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम विधायक शंकरलाल डेचा मुख्य आतिथ्य,भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणौली अध्यक्षता व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, सागवाडा पं.स.प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व विधायक अनिता कटारा,पूर्व प्रधान रेखा रेत,कान्तिलाल डामोर,नरेन्द्र पण्डीया,जवाहरलाल भाटीया,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु पण्डया,न.पा.अध्यक्ष आशीष गांधी,भाजपा वरिष्ठ नेता ताजेंग पाटीदार,नारायण भाई दर्जी,चारो मंडल के अध्यक्ष,विजय कुमार जैन,श्याम भटृ,नटवरलाल पटेल सहित पदाधिकारीयो के आतिथ्य में आयोजित हुआ। प्रारम्भ में अतिथियो ने दीप प्रज्वलन किया तथा अतिथियो का दुपट्टे पहना कर स्वागत किया साथ वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने विधायक डेचा का साफा पहना कर स्वागत अभिनंनद किया। कार्यक्रम को कान्तीलाल डामोर,विधायक डेचा,जिलाध्यक्ष पटेल सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की सरकार की इन योजनाओं का लाभ जनता को मिले इस लिए प्रयास करे तथा आगामी जिला परिषद,पंचायत समिति व निकाय के चुनाव में पंचायत व नगर पालिका नगर परिषद भाजपा की ही बनाने का आव्हान किये जिसके लिए कार्यकर्ता पुरे तन मन से लग जाये तथा भाजपा की पंचायत जिलापरिषद सरकार बनाये। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रनोंली द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई की सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में स्वदेशी माल का उपयोग करेंगे स्वच्छता पर्यावरण का विशेष ध्यान रखना एवं मोदी के कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु संकल्प दिलाया गया, कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन में भोजन का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर में सेकडों की संख्या में सागवाडा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading