Site icon 24 News Update

कांस्टेबल भर्ती-2025: 11 जिलों में 383 बढ़ाये पद, अब 10,000 रिक्त पदों के विरुद्ध होगी कांस्टेबल भर्ती

Advertisements

24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित की जाने वाली कांस्टेबल भर्ती में संशोधन करते हुए पुलिस मुख्यालय ने 11 जिलों में 383 पदों की बढ़ोतरी के संदर्भ में सोमवार को संशोधित विज्ञप्ति जारी की गई है। अब कांस्टेबल के 10,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 के लिए राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला, यूनिट एवं बटालियन में कॉन्स्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति दिनांक 09 अप्रैल 2025 एवं संशोधित दिनांक 26 अप्रैल को जारी की गई।

इन विज्ञप्तियों में विज्ञापित पदों के 11 जिलों में 383 पदों की बढ़ोतरी कर संशोधित विज्ञप्ति सोमवार दिनांक 12 मई को जारी की गई है, जो विभाग की वैबसाईट http://www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

एडीजी श्री पाण्डेय ने बताया कि 9 अप्रैल एवं 26 अप्रैल की विज्ञप्ति द्वारा राजस्थान पुलिस के विभिन्न जिला, यूनिट एवं बटालियन में कांस्टेबल सामान्य, चालक, बैण्ड एवं पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर व चालक के 9617 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 28 अप्रैल से 17 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए थे। अब 11 जिलों में नवीन 383 पद की बढ़ोतरी के उपरांत कुल 10 हजार नए कांस्टेबल आगामी कुछ समय में राजस्थान पुलिस बेड़े में शामिल होंगे।

Exit mobile version