24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर कांग्रेसजनों ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा का किया स्वागत व अभिनंदन। निंबाहेड़ा नगर में संत शिरोमणि श्री 1008 रविदास जी महाराज की 649 वीं जयंती के पावन अवसर पर संत शिरोमणि रविदास सेवा समिति,निंबाहेड़ा के तत्वावधान में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।रविवार को दोपहर 12.30 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह शोभायात्रा जब चित्तौड़ी दरवाजा स्थित पुराने हॉस्पिटल के समीप पहुँची,तो वहां उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य,आत्मीय एवं भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया। शोभायात्रा में सुसज्जित रथ में विराजित संत शिरोमणि श्री 1008 रविदास जी महाराज की तस्वीर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवल द्वारा माल्यार्पण किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह एवं गणमान्यजनों को संबोधित करते हुए संत श्री रविदासजी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया तथा सभी नगरवासियों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चांदमल वीरानी एवं मुकेश मेघवाल, नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण चौहान,आईटी सेल नगर सहसंयोजक ललित पंचोली,एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत रहा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने संत श्री रविदास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से हिन्दू सम्मेलन के अवसर पर निकली शोभायात्रा व कलश यात्रा का कनेरा क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने किया भव्य स्वागत व अभिनंदन’ केंद्रीय बजट में मध्यम वर्ग की अनदेखी,रोजगार और किसानों के लिए केवल खोखले वादे वाला एक निराशाजनक बजट रू पूर्व मंत्री आंजना’