24newsupdate निंबाहेड़ा । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देशानुसार आज 30 मार्च को पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल जाट एवं निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजसिंह झाला की विशेष उपस्थिति में निंबाहेड़ा ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।निंबाहेड़ा ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की रविवार को हुई, बैठक में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और प्रदेश की जनता भी उस समय का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है। उसके लिए हमको अभी से एकजुट होने की महत्ती आवश्यकता है। बूथ स्तर पर काम करने वाला कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है।चित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी ने कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आव्हान करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने की बात कहीं। साथ ही पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में मजबूती से चुनाव लड़ने एवं सत्ता हासिल करने हेतु तैयारी करने का आह्वान किया।राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजसिंह झाला ने बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भावना के अनुरूप आगामी 3 महीने में संगठन को मजबूत किया जाएगा, साथ ही शीर्ष नेतृत्व की भावनानुसार आगामी स्थानीय एवं पंचायत राज़ चुनावों में 50 प्रतिशत युवाओं को टिकट देकर राजनीति की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ तैयार रहे आने वाला समय कांग्रेस का समय है।इस अवसर पर निंबाहेड़ा विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में मंचासिन निंबाहेड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सम्पत धाकड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल रायवाल, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाललाल आंजना, ज़िला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर, पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद, पूर्व विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एवं पंचायत समिति सदस्य पिंकेश जैन केली, विक्रम अहीर फ़ाचर सरपंच अहिरान, आज़ाद बापूलाल जाट, कमलेश धाकड़ कनेरा, सूर्यप्रकाश सोलंकी डोरिया एवं जीवन आंजना रानीखेड़ा थे।प्रारंभ में मंचासिन अतिथियों ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी एवं निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी राजसिंह झाला का ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सम्पत धाकड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल रायवाल एवं नगर पालिका निंबाहेड़ा के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा ने साफा बंधवाकर कर एवं उपर्णा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।बैठक को निंबाहेड़ा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सम्पत धाकड़, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाललाल आंजना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल रायवाल, ज़िला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झंवर, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पारख, चित्तौड़गढ़ ज़िला पेंशनर समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रबोध शर्मा, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, पूर्व सरपंच रामसिंह रावत एवं निवर्तमान पालिका पार्षद नितेश लोट आदि ने बैठक में अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तगण, जनप्रतिनिधिगण, अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण, गणमान्यजन इत्यादि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चेटीचंड पर्व पर सिंधी समाज ने निकली शोभायात्रा का भाजपा की ओर से पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत खेतों में आग लगने से लगभग 10 बीघा गेहूं जले ग्रामीणों की मदद व अग्निशमन वाहनों से आग पर पाया काबू