रिपोर्ट- राहुल पाटीदार
24 News Update भींडर। क्षेत्र में किसानों को खाद व बिजली की गंभीर समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भींडर–वल्लभनगर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ उपखंड कार्यालय पहुँचे, जहाँ धरना देकर भजनलाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को लगातार गुमराह कर रही है। एक ओर पर्याप्त खाद और बिजली उपलब्ध होने के दावे किए जा रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर किसान खाद के लिए भटकने को मजबूर हैं और बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह अव्यवस्थित है। उन्होंने कहा कि खाद वितरण में भारी लापरवाही बरती जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं।
इस दौरान खाद आपूर्ति की अव्यवस्था, कालाबाजारी और भेदभावपूर्ण वितरण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में न तो समय पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है और न ही किसानों को स्पष्ट जानकारी दी जा रही है।
पूर्व विधायक ने कहा कि खाद के लिए किसान सुबह से शाम तक लाइनों में खड़े रहते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मौके से नदारद रहते हैं। बाद में पूर्व विधायक के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता जब क्रय-विक्रय सहकारी समिति पहुँचे तो वहाँ कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी रोष फैल गया। कांग्रेस ने इसे प्रशासन की घोर लापरवाही बताते हुए किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।
बिजली आपूर्ति पर संक्षेप में बात रखते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों को पूर्व व्यवस्था के अनुसार नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की कि बिजली व्यवस्था तत्काल सुधारी जाए ताकि किसान राहत महसूस कर सकें।
सभा में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी सरकार पर किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद व बिजली की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
कांग्रेस ने प्रशासन से स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ी तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान भीण्डर ब्लॉक अध्यक्ष खेम राज मीणा, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष माधव लाल अहीर,संगठन महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस वल्लभनगर डाल चन्द नागदा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोपाल जाट युवा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण डांगी, नगर अध्यक्ष सुंदर लाल जैन वल्लभनगर नगर पालिका प्रतिनिधि राज कुमार गुर्जर सभी मंडल अध्यक्ष सम्पत सुथार,पृथ्वी राज मीणा,उपाध्यक्ष बंसी लाल चौबीसा,मास्टर भवर मेघवाल , एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष बगदी लाल मेघवाल, पार्षद गोपाल चौबीसा, युवा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र वैष्णव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष पूरण व्यास धारता सरपंच प्रतिनिधि भेरू लाल अहीर, पंचायत समिति सदस्य नारायण लाल गुर्जर पूर्व सरपंच बंसी लाल गुर्जर बंबोरा सरपंच प्रतिनिधि भेरू लाल प्रकाश लूणावत भोपा खेड़ा सरपंच पृथ्वी राज मीणा युवा ब्लॉक अध्यक्ष भिण्डर बाबू लाल गाडरी युवा नेता माँगी लाल अहीर ,प्रभु दास वैष्णव अजय प्रताप सिंह ,हुक्म सिंह भाटी सहित समस्त सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, ईकाई अध्यक्ष बुथ अध्यक्ष सहित वल्लभनगर विधानसभा कांग्रेस परिवार के सदस्य वरिष्ठ व युवा मौजूद रहे।

