24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को उदयपुर के आयकर कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध और लोकतंत्र को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और ईडी की कार्रवाई को “तानाशाही मानसिकता का परिचायक“ बताया।देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए ईडी का मनमाने तरीके से इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर आरोप जनता की आवाज़ को कुचलने का प्रयास है, क्योंकि वे सत्ता से सवाल करने का साहस रखते हैं।देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि नेशनल हेराल्ड केस कोई साधारण कानूनी मामला नहीं, बल्कि एक विचारधारा पर हमला है, जो हमेशा से सत्ता के दमन के सामने झुकी नहीं है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी संविधान की आत्मा की लड़ाई लड़ रहे हैं और सत्ता की हकीकत उजागर कर रहे हैं। यह लड़ाई हर उस नागरिक की है जो लोकतंत्र में विश्वास रखता है।” शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने गांधी परिवार के बलिदान को याद करते हुए कहा कि “देश जवाहरलाल नेहरू की सोच, इंदिरा गांधी की दृढ़ता और राजीव गांधी के बलिदान को नहीं भूला है। आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देश उनके साथ खड़ा है।” प्रदर्शन में विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व विधायक त्रिलोक पूरविया, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरालाल दरांगी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेश श्रीमाली, पंकज शर्मा, जगदीश राज श्रीमाली, सुरेश सुधार, अरुण टांक, रामलाल गायरी, डॉ. संजीव राजपुरोहित, दलपत सिंह चुंडावत समेत अनेक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर विपक्ष को इसी तरह निशाना बनाया गया तो देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिनदहाड़े 30 किलो चांदी लूटकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश, सर्राफा व्यवसायी का बेटा घायल जनसुनवाई : 113 प्रकरण आए, 3 सुलझे, बाकी पर होगी कार्रवाई