24 News Update सागवाड़ा। नगर पालिका कांग्रेस के पार्षद भरत जोशी गटा भागरिया अशोक रोत ने भारतीय जनता पार्टी पर सागवाडा नगर को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि षड्यंत्र पूर्वक झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निलंबित करवाकर भूमाफिया दलबदलू को अध्यक्ष मनोनीत करने के 100 दिन हो गए लेकिन इन 100 दिनों में राज्य में बीजेपी की सरकार होते हुए भी 100 पैसे का काम नगर में नहीं हुआ अपितु आम जनता रोडो की साफ़ सफ़ाई लाइट की मोहताज हों गई हे मकान की तामीर स्वीकृतीयाँ नहीं मिल रही सारे विकास के काम ठप्प पड़े है। पार्षदो ने कहा की कांग्रेस सरकार ने 110 करोड़ रुपया की सीवरेज योजना दी आज गली गली में काम हो रहा है लेकिन बीजेपी कि सरकार आते ही 6 माह तक काम नहीं करने दिया इसलिए आज काम लेट हो रहा हे जनता परेशान हों रही है। नगर के चारो तालाबों के 35 करोड़ का बजट आया पड़ा ही है तालाबो का काम भी सरकार के नुमाइंदे करने नहिंदे रहे हे, पार्षदों ने कहा की नगर के ठेकेदारों को बुला बुला कर धमकाया जा रहा हे कमीशन की माँग के कारण ठेकेदारों ने नगरपालिका के सारे काम बंद कर दिए है। पार्षद सुमन गुप्ता दक्षा सेवक फ़ारूक़ लखारा ने कहा की नगर की 35 समाजो को हमारे कांग्रेस बोर्ड ने नि: शुल्क जमींन देने का प्रस्ताव ले रखा हे इन समाजों को तो नगर पालिका जमीन नहीं दे रही हे और ये भूमाफिया गैंग नगर की बेशकीमती जमीने खुद हड़पने में लगे है। पार्षद शायर शेख चेतना पाटीदार वंदना शाह ने कहा की पुरानी नगरपालिका भवन की जगह पर शानदार शॉपिंग माल बन रहा था और बस स्टैंड के पास शानदार नया मिनी सचिवालय बन रहा था उसका दस करोड़ का बजट भी था उसको षड्यंत्र पूर्वक हाईकोर्ट से स्टे ले कर बनने नहीं दे कर बीजेपी के कतिपय नेताओ ने नगर का अहित किया है।
जनहित याचिका खारिज कर बीजेपी के षड्यंत्र कारी नेताओं के मूह पर एक प्रकार का तमाचा है।
नगर के कांग्रेस के नेता ने कहा की कांग्रेस सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 100 करोड़ की कड़ाना विभाग की भूमि नगर पालिका की मुफ्त में दे दी जिस पर अब ये दलबदलू भूमाफिया गैंग कब्जे करने की फिराक में है कांग्रेस सरकार ने कॉलोनी ने पाँच करोड़ का मेरिज हाल बनाने का काम चालू किया था लेकिन बीजेपी सरकार आते ही उस काम को अधूरा छोड़ दिया हे कांग्रेस बोर्ड ने लोहारिया तालाब के पास भव्य पार्क स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य शुरू किया था उसे भी इस दलबदलू गैंग बी रुकवा कर नागरिकों और युवाओं को स्विमिंग पूल और गार्डन की सुविधा से दूर रखने का षड्यंत्र किया है। कांग्रेस नेता महावीर जैन प्रदीप जोशी पार्षद जवाहर रोत बाबूलाल मालीवाड़ ने कहा की ये दलबदलू मनोनीत अध्यक्ष और उसकी गैंग ने 100 दिनों में नगर पालिका में फाइलो की फोटो कोपिया करवाना जयपुर जा कर शिकायते करना खाली पड़ी भूमियों को भूमाफिया कोदिखाकर कब्जे करने के अलावा नगर का कोई हित नहीं किया हे ये मनोनीत अध्यक्ष फोटो कॉपी अध्यक्ष , शिकायत जीवी अध्यक्ष बनकर रह गया हे जिसका नगर को कोई लाभ नहीं हुआ है।
100 दिन में 100 पैसे का विकास का काम नहीं हुआ नगर में कांग्रेस नेताओं का आरोप

Advertisements
