कांग्रेस केवल दल ही नहीं,आजादी,संविधान और लोकतंत्र की जीवंत विचारधारा है : आंजना’, कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान की प्रहरी : शारदा’

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141 वें स्थापना दिवस के अवसर पर निंबाहेड़ा नगर के डांक बंगला रोड स्थित पेच परिसर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहरा मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11.15 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ हुई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम में उसके अतुलनीय योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को स्मरण किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी, सशक्त और जन आधारित राजनीतिक संस्था है जिसने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर भारत को आजादी दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समरसता, धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रीय एकता की विचारधारा है।
निंबाहेड़ा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना आजाद, लालबहादुर शास्त्री, सुभाषचंद्र बोस, इंदिरा गांधी जैसे महान नेताओं ने देश को आधुनिक, मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा दी। आज भी कांग्रेस पार्टी किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करें।
कार्यक्रम में इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सोलंकी, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोहर सिंह मीणा, सहित पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading