उदयपुर। जिले में लगातार बढ़ रही शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के मद्देनज़र अहम निर्णय लिया है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने आदेश जारी कर उदयपुर जिले के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार 6 जनवरी 2026 से अग्रिम आदेश तक जिले के समस्त सरकारी व निजी स्कूल प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। निजी विद्यालयों को भी इसी निर्धारित समयावधि के भीतर अपने विद्यालय संचालन के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्णय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर के प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को शीतलहर और ठंड के प्रकोप से बचाया जा सके तथा उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी राजकीय या निजी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है, तो संबंधित संस्था के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश की प्रतिलिपि शिक्षा विभाग के समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शीतलहर का असर: भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ सहित 17 जिलों में स्कूलों में अवकाश, आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद पोरवाल समाज ने किया मुमुक्षु दीक्षार्थी रविशा जैन इति का बहुमान वरघोड़ा एवं बहुमान समारोह में उमड़े समाजजन गुरूकुलवास में सीखी प्रभु भक्तिः मुमुक्षु रविशा