Site icon 24 News Update

सी.ओ. स्काउट श्री सोनी ने ग्रहण किया कार्यभार

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 27 अप्रैल। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, मण्डल मुख्यालय उदयपुर पर सी.ओ. स्काउट सुनील कुमार सोनी ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करते हुए सी.ओ. स्काउट ने कहा कि वे स्काउट गाइड की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा जिले में स्काउट-गाइड गतिविधि को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे। सी ओ स्काउट ने जिले की प्राथमिकताओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के साथ साथ एडवेंचर गतिविधियों को अपनी प्राथमिकता बताते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की तथा जिले के राजकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों, उच्च शिक्षण संस्थानों, में स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधि संख्यात्मक एवं गुणात्मक प्रगति पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर ए.एस.ओ.सी (स्काउट) मनमोहन स्वर्णकार, सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा, डीटीसी स्काउट सुभाषचन्द्र, डीटीसी गाइड अंजना शर्मा, लिपिक शमा सोलंकी, स्काउट सहायक श्यामलाल, तुलसीराम, माधव ने हर्ष जाहिर किया।

Exit mobile version