24 न्यूज़ अपडेट बांसवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को बांसवाड़ा के दौरे पर रहेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी संजय पंड्या ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष विमान से आगरा से रवाना होकर सुबह 11:40 बजे तलवाड़ा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे, जहां भाजपा जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी सहित पार्टी के अन्य नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद 11:45 बजे मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से रवाना होकर 11:50 बजे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां वे करीब आधे घंटे तक विशेष पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे। 12:20 बजे मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से रवाना होकर डूंगरपुर जिले के आसपुर विधानसभा क्षेत्र के खेरमाल जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष पूंजीलाल गायरी ने कहा कि बांसवाड़ा को बजट में विशेष सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री का यह दौरा खास महत्व रखता है। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालविया ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और वागड़ क्षेत्र में भी उत्सव का माहौल बना हुआ है। बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को स्वागत कार्यक्रम और पूजा स्थल की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिस्टम के सितम : नकल ने कर दिया बदनाम, पढ़ने वालों को भी रीट का सेंटर मिला जयपुर-अजमेर, बांसवाड़ा के 27 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को दूसरे जिलों में सेंटर लूट की वारदातें बढ़ीं: चिड़ियावासा में बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर की लूट, सुरवानिया में दिनदहाड़े नकदी छीनी