24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि पर अपना शोक जताया है। इस हादसे में उदयपुर के चार लोगों की आकस्मिक मौत होने पर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शोक जताया है। विधायक जैन ने उदयपुर जिला कलेक्टर नमित्त मेहता को फोन कर सारी जानकारी ली है और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में राजस्थान सरकार उनके साथ है और सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विमान हादसे के बाद सक्रिय हुआ रेलवे, अहमदाबाद-दिल्ली-अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 1 ट्रिप का संचालन घंटाघर थानाधिकारी सुनील शर्मा ने दिया इस्तीफा, एसपी पर अपमानित करने का आरोप