Site icon 24 News Update

चित्रगुप्त महाराज का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास से मनाया, पंचकुण्डीय यज्ञ व भजन-कीर्तन आयोजित

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 24 अप्रैल 2026। श्री चित्रगुप्त सभा (माथुर समाज) उदयपुर द्वारा आराध्य देव चित्रगुप्त महाराज का प्रकटोत्सव दिवस सभा भवन में हर्षोल्लास के साथ उत्सव स्वरूप मनाया गया। इस अवसर पर श्री चित्रगुप्त महाराज की प्रतिमा का सदस्यों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दुग्धाभिषेक किया गया तथा नई पोशाक धारण कर मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। समाज के अध्यक्ष भुवनेश्वर माथुर ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए बताया कि यह उत्सव पिछले चार वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में एकता, सामंजस्य, सहयोग, आपसी सम्मान और संस्कार ही समाज को संगठित एवं प्रगतिशील बनाते हैं।
उत्सव के दौरान मंदिर प्रांगण में पंचकुण्डीय हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें समाज के अनेक दंपत्तियों व सदस्यों ने आहुति देकर धार्मिक आस्था का लाभ लिया। यज्ञ को विधिपूर्वक सम्पन्न कराने में नरेन्द्र प्रसाद माथुर एवं समिति का विशेष सहयोग रहा।
हवन-यज्ञ के पश्चात अमिता माथुर, कमला माथुर, सुनीता माथुर, सुधा माथुर, दुलारी माथुर, साधना माथुर, मूमल माथुर, विभा माथुर, राजेश माथुर, गणेशबाला माथुर, अनुराधा माथुर, डॉ. निधि माथुर एवं पूजा माथुर द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अनुवाक माथुर का जन्मदिन भी संस्कारपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ कार्यकारिणी एवं मनोनीत सदस्यों—गंभीर शरण माथुर, शक्ति नारायण माथुर, ओमप्रकाश माथुर, शक्ति प्रकाश माथुर, केदारनाथ माथुर, आनंद माथुर, डॉ. ओम दत्त माथुर, प्रेमबिहारी माथुर एवं प्रदीप माथुर सहित अनेक जन उपस्थित रहे और सभी का उत्साहवर्धन किया। उत्सव को सफल बनाने में जगदीश नारायण, सुनील, अरविन्द, गोविन्द माथुर, रविन्द्र प्रसाद माथुर, सुधीर माथुर, कुलदीप माथुर, गौरव माथुर सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार मुख्य सचिव दिनेश माथुर द्वारा व्यक्त किया गया। अंत में उपस्थित समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण कर धार्मिक लाभ प्राप्त किया।

Exit mobile version