Site icon 24 News Update

उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विधायक उदयलाल डांगी के स्वर्गीय पिताजी को दी श्रद्धांजलि

Advertisements

24 News Update उदयपुर/जयपुर, 30 अप्रेल। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचकर विधायक उदयलाल डांगी के पिताजी स्व. मेघराज डांगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा उनके राजकीय निवास पर जाकर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, उदयपुर लोकसभा सांसद डॉ मन्नालाल रावत, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, मावली विधायक पुष्कर डांगी, पूर्व उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली, प्रमोद सामर, नानालाल वया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version