Advertisements
24 News Update जयपुर। भजनलाल शर्मा गुरुवार को काठूवास (माढ़ण तहसील, कोटपूतली-बहरोड़) पहुंचे और टीकाराम जूली की माताजी स्व. चलती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह, सांसद मदन राठौड़ तथा विधायक देवी सिंह शेखावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

