Site icon 24 News Update

केंद्रीय मंत्री यादव के पिताजी के निधन पश्चात शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जिला प्रमुख

Advertisements

कविता पारख

24newsupdate निम्बाहेड़ा। चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख सहित भाजपा नेताओं ने गुरुवार को केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के पूज्य पिताजी स्व. श्रीमान कदम सिंह यादव के देहावसान के पश्चात जमालपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर संवेदनाएँ व्यक्त की और उनके दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, जिला अध्यक्ष रतन गाडरी, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी आदि ने स्व. श्री कदम सिंह जी यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version