24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। पूज्य सिंधी पंचायत चित्तौड़गढ़ व झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में चेटी चण्ड महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमो में बुधवार को सांयकाल बस पन्ना ट्यूरिस्ट बंगला स्थित मीरा मेरीज गार्डन में समाज के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री व निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, नगर मण्डल अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला प्रवक्ता दिपक शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष सागर सोनी, संत गुरूदास उदासी, होटल मीरा निदेशक मनोहरलाल गुरनानी, चित्तौड़ हुण्डई के एमडी डा. हासानन्द दासानी, भाटिया एण्ड कम्पनी के एमडी राम गुरबानी, बुधरमल भोजवानी व मोतीलाल खटवानी व थे।पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष कमलेश खटवानी व सचिव योगेश भोजवानी ने बताया की कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियो द्वारा भगवान झुलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया तत्पष्चात अतिथियो का उपरना व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का आरम्भ किया गया तत्पष्चात सिंधी समाज के बच्चो का फेंसी ड्रेस शो आयोजित किया गया जिसमें नन्हे बच्चो द्वारा विभिन्न प्रकार की वेष भूषा में आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। कोरीयोग्राफर करण कृपलानी के निर्देशन में समाज के बच्चो, युवाओ ने देर रात्री तक अनेक सिंधी भाषा के सुमधुर भजनो व गीतो, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, रानी पद्मिनी के जौहर सहित अनेक कार्यक्रमो पर नृत्य व नाट्यकलां की प्र्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओ के साथ ही अतिथियो को भी झुमने पर मजबुर कर दिया। अतिथियो द्वारा समाज की प्रतिभाओ को प्रशस्ति पत्र व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने अपने सम्बोधन में समाजजनो को चेटीचण्ड पर्व की बधाई देते हुए कहां कि सिंधी समाज ने विभाजन विभिषिका के पश्चात अपने परीश्रम व मेहनत से सफलता अर्जित करते हुए देश विदेश में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार के खान पान व मनोरंजन की स्टाले लगाई गई थी। कार्यक्रम का संचालन कमल चंचलानी, शंकर वंगानी, रेशम भोजवानी व विन्नी वंगानी ने किया।इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दोलत दासानी, जोधराज तनवानी, उपाध्यक्ष अनिल हरियानी, वासुदेव भोजवानी, चंद्र मलानी, महासचिव शंकर वंगानी, हरिश गुरनानी, जैकी आहुजा, रवि मलानी, ललित वंगानी, जेपी वंगानी, जाॅनी शर्मा, कमल चंचलानी, कपील मलानी, राजेश तुलसानी, तुलसीराम भोजवानी, टीकमचंद कृपलानी, हेमु नानवानी, टीकमचंद वासवानी, जयकिशन नेनवानी, मनोज रामचंदानी, प्रकाश लुलानी, देवेन्द्र जयसिंघानी, उमेश देवनानी, अजय आहुजा, बाबु अगनानी, हरीश ओडवानी, आशीष विधानी, सुरेश चंचलानी, धीरज भोजवानी, मोहन टेकचंदानी, राजकुमार सोनी, भारत चांदवानी, अनिल खटवानी, जीतू बलवानी, दिपेश वंगानी, दिलीव वंगानी, मनोज तुलसानी, भावेश नानवानी, सतीष विधानी, मनोज देवानी, वंदना वजीरानी, इंदु चंचलानी, राधिका मेठानी सहित बड़़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चैत्र नवरात्रि पर श्री निमड़िया भैरवदेव मंदिर में नवरात्रि स्थापना, अखण्ड ज्योति प्रज्वलन एवं ध्वजा चढ़ाई चैत्र नवरात्रा पर निंबाहेड़ा के प्राचीन अंबिका माता मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन प्रारंभ, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने अंबा माता के किए दर्शन, मांगी क्षेत्र की खुशहाली की कामना