Advertisements
24 news Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। मसानिया तालाब के सामने स्थित दरगाह पर भीखम शाह वली के तीन दिवसीय उर्स के तीसरे दिन चादर शरीफ का जुलूस निकाला गया। जुलूस हुसैनी मस्जिद, इंदिरा कॉलोनी से प्रारम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए दरगाह पहुंचा, जहां चादर चढ़ाई गई और देश में अमन-चैन की दुआ की गई।
कार्यक्रम में मौलाना अल्लाबेली, मौलाना अमीनुल हक, मौलाना यूनुस अफजल, कमेटी सदर शाहरूख शेख, शेख राजू भाई सहित समाजजन उपस्थित रहे। रात में महफिल-ए-शमा और कव्वाली का आयोजन किया जाएगा।

