Site icon 24 News Update

सीजीएचएस वेलनेस सेंटर को हरी झंडी, उदयपुर में जल्द शुरू होने की उम्मीद

Advertisements

24 News Update उदयपुर। दक्षिण राजस्थान के लिए बड़ी सौगात के रूप में प्रस्तावित केंद्रीय कर्मचारी स्वास्थ्य योजना (CGHS) वेलनेस सेंटर को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। Mannalal Rawat के प्रयासों से केंद्र सरकार ने उदयपुर में शुरू होने वाले वेलनेस सेंटर के लिए आवश्यक पदों को स्वीकृति दे दी है।
सांसद डॉ. रावत के अनुसार, Ministry of Health and Family Welfare द्वारा इस सेंटर के संचालन हेतु 1 मेडिकल ऑफिसर, 1 नर्सिंग ऑफिसर, 1 फार्मासिस्ट तथा 1 जूनियर हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (जेएचएए) के पद मंजूर किए गए हैं।
इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री J. P. Nadda ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए उदयपुर में CGHS आरोग्य केंद्र के संचालन और पदों के संवर्गीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की जानकारी दी है।
सांसद डॉ. रावत ने इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री नड्डा का आभार जताते हुए वेलनेस सेंटर को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र लिखकर अतिरिक्त निदेशक, CGHS जयपुर (राजस्थान) को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग भी की है, ताकि केंद्र जल्द से जल्द आमजन के लिए शुरू हो सके।
उल्लेखनीय है कि यह वेलनेस सेंटर दक्षिण राजस्थान का पहला CGHS केंद्र होगा, जिसका लंबे समय से केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को इंतजार था। हाल ही में इसकी स्थापना की घोषणा के बाद अब स्टाफ स्वीकृति मिलने से इसके शीघ्र संचालन की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Exit mobile version