24 News Update निम्बाहेडा। कारुण्डा के भूतपूर्व व्यवस्थापक पारस मल जैन ने अपना 71वा जन्मदिन बिन बोले पक्षियों के लिए परिंडे बांध कर मनाया । मनीष रातड़िया ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते पक्षियों को दाने और पानी की समस्या रहती हैं । ये बिन बोले पक्षी अपनी पीड़ा किसी को बता भी नहीं सकते और पानी के अभाव में कई पक्षी मर जाते हैं । इसलिए जैन ने अपना जन्मदिन इन पक्षियों के नाम पर मनाया । अपने 71वे जन्मदिन पर जैन ने 71 से ज्यादा परिंडे निःशुल्क बाटने का संकल्प लिया । इस अवसर पर जैन ने अपने इष्टदेव भैरवदेव के मंदिर पर परिंडा बांधकर शुरुआत की । गाँव के ख़ाकल देव मंदिर, देवनारायण मंदिर पर भी परिंडा बांधा गया । साथ ही अपने मित्रों को भी इन बिन बोले पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर नित प्रतिदिन पानी भरने हेतु प्रेरित किया । जैन द्वारा इन पक्षियों के लिए परिंडों की निःशुल्क व्यवस्था की गई हैं । Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर जिला कलक्टर ने दी शुभकामनाएं, पावटा चौक पर किया माल्यार्पण विधायक कृपलानी ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण, गौशाला परिसर में गरिमामय समारोह आयोजित