24 News update उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी वृत झाड़ोल श्री विवेक सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री वेलाराम, थाना बाघपुरा मय टीम द्वारा पुलिस हाईवे मोबाइल नंबर 05 पर हमला करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी मोहन पुत्र होमा, निवासी पालावाड़ा, थाना बाघपुरा, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया तथा एक बाल अपचारी को डिटेन किया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
पुलिस हाईवे मोबाइल नंबर 05 को सूचना मिली थी कि रणघाटी क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश एक व्यक्ति से लूट का प्रयास कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम बारी हाईवे पर पहुंची तो मोटरसाइकिल सवार तीनों बदमाश मौके से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले के बावजूद पुलिस टीम के सदस्य हैड कांस्टेबल श्री गिरधारीलाल, कांस्टेबल श्री पप्पू कुमार एवं कांस्टेबल श्री दिनेश ने बहादुरी का परिचय देते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया और उन्हें बाघपुरा पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे से चाकू एवं तलवार बरामद की गई है। इस कार्रवाई के आधार पर थाना बाघपुरा में प्रकरण संख्या 56/2025, धारा 309(5), 309(6), 121(1), 132, 3(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
हाईवे मोबाइल टीम पर हमले का एक आरोपी बाल अपचारी डीटेन

Advertisements
