Advertisements
24 News Update उदयपुर। ऋषभदेव थाना पुलिस क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। रायणा क्षेत्र में एक कार गाय से टकरा गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लक्षिता पंचोली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रायणा क्षेत्र में वाहन चलाने के दौरान उनकी कार गाय से टकरा गई। हादसे में गाय घायल हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल शंकरलाल कर रहे हैं।

