Site icon 24 News Update

चरनोट भूमि में उगाई गई गांजे की फसल जब्त, 12 किलो 600 ग्राम हरे गांजे के पौधों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना भीण्डर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाणुन्द अंतर्गत गांव भीखावनिया के कजोड़िया फला में चरनोट भूमि पर अवैध रूप से उगाई जा रही गांजे की फसल को जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई योगेश गोयल, जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर के निर्देशन में चल रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत की गई। अभियान में अंजना सुखवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा तथा राजेन्द्र सिंह जैन, वृताधिकारी वल्लभनगर के सुपरविजन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया।
थानाधिकारी रामकुमार भादू (आरपीएस प्रशिक्षु) के नेतृत्व में गठित टीम ने दबिश देकर चरनोट भूमि में उगाई गई अवैध गांजे की फसल को नष्ट करते हुए जब्त किया। मौके से आरोपी गोविन्द उर्फ गुंदाराम पुत्र मगनीराम, निवासी कजोड़िया फला, भीखावनिया, थाना भीण्डर, जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया।
जब्त किए गए गांजे के हरे पौधों का वजन करने पर कुल 12 किलो 600 ग्राम पाया गया। मामले में प्रकरण संख्या 22/2026 अंतर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान पुलिस थाना कानोड़ के पुलिस निरीक्षक हुकुम सिंह द्वारा किया जा रहा है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
श्री रामकुमार भादू, आरपीएस, प्रशिक्षु थानाधिकारी, भीण्डर, श्री जालिम सिंह, कांस्टेबल, श्री शंकरलाल, कांस्टेबल (विशेष भूमिका), श्री नारायण लाल, कांस्टेबल, श्री महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल, श्री खुशीराम, कांस्टेबल श्री लोकेश कुमार, कांस्टेबल, श्री कानाराम डैरु, कांस्टेबल

Exit mobile version