24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। कनेरा राष्ट्रव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सोमवार को कनेरा उप तहसील मुख्यालय पर नायब तहसीलदार को प्रार्थना पत्र सौंप पर गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की । समिति से जुड़े कैलाशचंद्र धाकड़ एवं सुशील आंचलिया ने बताया कि सभी गौभक्त कार्यकर्ता बस स्टैंड पर एकत्रित होकर रैली के रूप में सुभाष चौक,प्रताप चौक माणक चौक होते हुए कचहरी चौक स्थित उप तहसील भवन में पहुंचे तथा प्रार्थना पत्र सोपा । इस अवसर पर महंत बालक दास गंभीरी,गौशाला संरक्षक प्यारचंद धाकड़,पंडित गौरी शंकर तिवारी, अध्यक्ष पुष्कर शर्मा, गोपाल धाकड़, जीएसएस अध्यक्ष सोहनलाल बंबोरिया, चंद्रशेखर व्यास, सत्यनारायण शर्मा,सरपंच रामचंद्र मालवीय पूर्व सरपंच नाथूलाल कहार, गणपत प्रजापत, किशन झवर, मदनलाल बमतिया नितिन जैन, पप्पू सोनी, उमेश मेलाना,पुष्कर बंबोरिया,किशोर बांगेड़ा रामानुज काबरा ,मोहनलाल खटीक, नवीन टेलर, दिनेश मेलाना, बलराम, उदयलाल कोचुवा, शांतिलाल मनोहर खेड़ी, रमेशदान निंबोदा,बालू लाल धाकड़, रंगलाल खेमपुरा,पंकज पिलखेड़ी सुखलाल बीर सहित कई वह भक्त कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित थी ।
प्रार्थना पत्र सौंप कर गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की मांग की

Advertisements
