Advertisements
निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। समस्त पारलिया देवरी पंचायत में रविवार को समस्त गौभक्तों द्वारा गांव पारलिया कस्बे में मां नर्मदे मैय्या गौशाला की नींव का मुहूर्त किया गया। इस अवसर पर गौभक्तों ने पूजा-अर्चना कर गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित थे, जिन्होंने गौशाला के निर्माण के लिए दान और सहयोग दिया। गौभक्तों ने गौ माता की पूजा की और उनके लिए दुआएं मांगी।
मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र जीनगर ने बताया कि गौशाला का निर्माण गौभक्तों की सेवा और गौ माता की रक्षा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौ माताओं के लिए चारा, पानी और चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी।

