पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में हुई थी वारदात

जयपुर 22 अक्टूबर। बून्दी जिले के सदर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले को महज़ 24 घंटे के भीतर सुलझाने में पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के इस प्रकरण में एक मुख्य आरोपी को बापर्दा गिरफ्तार किया है, जबकि घटना में शामिल दो विधि के विरुद्ध संघर्षरत किशोरों को भी निरुद्ध किया गया है।


एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मंगलवार को फरियादी लखन सैनी ने रिपोर्ट में बताया कि 20 अक्टूबर की रात लगभग 9 बजे उसके भाई विष्णु को उसके दोस्त सुरजीत और आदित्य मोटरसाइकिल पर लेकर गए थे। रात करीब 10.30 बजे विष्णु के फोन से पता चला कि झगड़ा हुआ है और विष्णु को चाकू लग गया है। अस्पताल पहुंचने पर दोस्तों ने बताया कि होंडा शोरूम के पास पटाखे चलाने की बात को लेकर तीन लड़कों से कहासुनी हुई, जिसके बाद उन लड़कों ने विष्णु को चाकू मार दिया। गंभीर चोटों के कारण विष्णु की मृत्यु हो गई थी।
कोटा रेंज आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल और बून्दी एसपी राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार एएसपी उमा शर्मा और सीओ अरुण शर्मा के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी रमेशचन्द आर्य के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ की, रूट पर लगे तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया।
अनुसंधान से खुलासा हुआ कि 20 अक्टूबर की रात मृतक विष्णु अपने दोस्तों के साथ पुराने बाईपास रोड पर लक्ष्मी धर्म कांटे के पास सुनसान जगह पर पटाखे चला रहा था। मृतक विष्णु द्वारा चक्करनुमा पटाखा जलाकर रोड पर फेंकने की बात को लेकर चित्तौड़ चौराहे से सिलोर पुलिया की ओर जा रहे तीन लड़कों से कहासुनी हो गई। इसी विवाद में विधि से संघर्षरत किशोरों में से एक ने विष्णु के पसलियों और पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने एक मुख्य अभियुक्त को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है और दोनों विधि से संघर्षरत किशोरों को निरुद्ध कर आगे की जाँच जारी है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading