24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुरयोगेश गोयल के निर्देशानुसार, गोपाल स्वरूप मेवाडा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के सुपरविजन में सूर्यवीर सिंह राठौड वृताधिकारी वृत गिर्वा के नेतृत्व में डीएसटी टीम की सूचना पर दिलीप सिंह झाला पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास मय टीम ने थाना गोवर्धनविलास के वैदेही विहार, जोगी तालाब स्थित एक विला में अवैध दैह व्यापार के विरूद्व कार्यवाही करते हुए, अवैध दैह व्यापार का दलाल ओम प्रकाश जैन पिता चद्र प्रकाश जैन उम्र 40 साल निवासी 45, शांतिनगर थाना सवीना जिला उदयपुर तथा अवैध दैह व्यापार में लिप्त 11 युवतियों को गिरफतार कर उनके कब्जे से अवैध दैह व्यापार में प्रयुक्त आपतिजनक सामग्री जप्त की गई है। उक्त घटना पर प्रकरण संख्या 125/25 धारा 3, 4, 5 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 में दर्ज कर अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।घटना का विवरणः- दिनांक 26.03.2025 को रात्रि में सूर्यवीर सिंह राठौड वृताधिकारी वृत गिर्वा को जिला विशेष टीम प्रभारी श्याम सिंह रतनू द्वारा सूचना मिली की वैदेही विहार, जोगी तालाब स्थित एक विला में अवैध देह व्यापार का कार्य चल रहा है। उक्त सूचना पर श्री सूर्यवीर सिंह राठौड वृताधिकारी वृत गिर्वा मय थानाधिकारी गोवर्धनविलास व टीम द्वारा उक्त विला पर निगरानी रखनी शुरू की व पुलिस टीम में से एक पुलिस जवान को डमी ग्राहक बनाकर उक्त विला में भेजा गया। दलाल ओम प्रकाश जैन द्वारा अपने पास मौजूद लडकीयों में से एक लडकी पसंद करने के लिए बोला तथा राशि तय की। जिस पर डमी ग्राहक बने पुलिस जवान द्वारा मोबाईल फोन से इसकी सूचना श्री सूर्यवीर सिंह राठौड वृताधिकारी वृत गिर्वा को दी। पुलिस जवान उक्त सूचना पर पुलिस टीम ने उक्त विला पर दबिश दी गई तो एक व्यक्ति सोफे पर बैठा हुआ पाया गया। जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ओम प्रकाश जैन पिता चद्र प्रकाश जैन उम्र 40 साल निवासी 45 शांतिनगर थाना सवीना जिला उदयपुर होना बताया तथा विला के एक कमरे में डमी ग्राहक बने पुलिस जवान के साथ एक युवति आपतिजनक वस्त्रों में बैठे पाई गई। जिस पर नियमानुसार मौके की कार्यवाही की जाकर कमरे में से आपतिजनक सामग्री को जप्त किया गया। उक्त विला के एक अन्य कमरे में अवैध दैह व्यापार हेतु मंगवाई गई 10 अन्य लडकीयां पाई गई। जिनको पूछताछ की गई तो सभी ने बताया की देश की विभिन्न शहरों मुम्बई, दिल्ली, बाराबंकी, कोलकाता व आगरा से दलाल ओम प्रकाश द्वारा उदयपुर में बुलाया गया था। जिनसे दैह व्यापार का कार्य करवाया जाता था। पुलिस टीम द्वारा मौके पर बाद पूछताछ दलाल ओम प्रकाश व दैह व्यापार में लिप्त 11 युवतियों को गिरफतार किया गया। उक्त घटना पर प्रकरण संख्या 125/25 धारा 3, 4, 5 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 में दर्ज कर अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्डः उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा गिरफतार किये गये अभियुक्त श्री ओम प्रकाश जैन के विरूद्ध पूर्व में अवैध देह व्यापार के दो प्रकरण दर्ज है।पुलिस टीम सीओ कार्यालय गिर्वाः सूर्यवीर सिंह राठौड आर.पी.एस. वृताधिकारी वृत गिर्वा के नेतृत्व में त्रिलोक नाथ सउनि करण सिंह सउनि बनवारी लाल हैडकानि 1921पुलिस टीम गोवर्धनविलासः-1 दिलीप सिंह झाला पु.नि. थानाधिकारी गोवर्धनविलास2 मनोहर सिंह सउनि 3. श्री3 भगवती लाल हैडकानि 14814 प्रहलाद पाटीदार हैडकानि 11035 जितेन्द्र सिंह कानि 28016 अंकित सिंह कानि 17197 सुरेन्द्र सिंह कानि 28138 रेशमा मकानि 19379 तस्लिम गौरी मकानि 689पुलिस टीम डीएसटीः- श्याम सिंह रतनू पु.नि. प्रभारी डीएसटी उदयपुर विक्रम सिंह सउनि जितेन्द्र दिक्षित कानि कमलेश कुमार कानि मुकेश कुमार कानि सुमित कुमार कानि Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एच.जी. फाउंडेशन द्वारा सरे कला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राजस्थान की जेल है तो मुमकिन है : अबकी बार, डिप्टी-सीएम को धमकी देने वाले जयपुर जेल से पकड़े, कहीं जेल में ही तो नहीं चल रहा अपराधियों का कारोबार???? क्या फिर बच जाएंगे मिलीभगत करने वाले अफसर