Site icon 24 News Update

हरियाणा की वोटर लिस्ट में ‘ब्राजीलियन मॉडल’ का नाम? 22 बार वोट भी डाला!!

Advertisements

24 News Update नई दिल्ली / सोनीपत। कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की वोटर लिस्ट पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल ने दावा किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की एक मॉडल की तस्वीर इस्तेमाल की गई, जिसे अलग-अलग नामों से दर्ज कर राई विधानसभा सीट पर 22 बार वोट डलवाया गया।
राहुल गांधी ने कहा, “हमारे पास सबूत हैं कि एक ही फोटो अलग-अलग नामोंकृ सीमा, स्वीटी, रश्मि, विमला और सरस्वतीकृसे वोटर लिस्ट में दर्ज की गई है। यह दिखाता है कि कैसे वोटिंग सिस्टम से छेड़छाड़ की गई।”
उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में करीब 25 लाख वोट चोरी किए गए, जो कुल वोटों का लगभग आठवां हिस्सा है।
“हर 8 में से एक वोट चोरी हुआ है। 5.21 लाख डुप्लीकेट वोटर्स, 93 हजार गलत एड्रेस और 19 लाख से ज्यादा बल्क वोटर्स दर्ज हैं,” राहुल ने कहा।
कांग्रेस नेता ने अपनी बात के समर्थन में एक फत् कोड भी दिखाया, जिसे स्कैन करने पर ब्राजीलियन मॉडल की वही तस्वीर सामने आई जो वोटर लिस्ट में दर्ज बताई जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि कृ “एक विदेशी मॉडल की तस्वीर आखिर हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही है?”
हालांकि, जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जिस मॉडल की तस्वीर का जिक्र किया गया, वह दरअसल एक ऑनलाइन फोटो साइट पर अपलोड की गई स्टॉक इमेज है, जिसे कोई भी मुफ्त में डाउनलोड कर सकता है। इस बात की पुष्टि के बाद भी कांग्रेस ने कहा कि “यह मामला वोटर डेटा की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।”
राहुल गांधी ने कहा कि उनकी टीम को फॉर्म-6 और फॉर्म-7 का डेटा चुनाव आयोग से नहीं मिला, इसलिए वे यह नहीं बता पा रहे कि किन वोटरों को जोड़ा या हटाया गया। उन्होंने मांग की कि “चुनाव आयोग इस मामले की पारदर्शी जांच करे और हर फर्जी वोटर को हटाए।”
राहुल के मुताबिक, कांग्रेस 2024 के विधानसभा चुनाव में 8 सीटों पर मात्र 22 हजार वोटों के अंतर से हारी थी, और यह आंकड़े फर्जी वोटिंग की ओर इशारा करते हैं। राई सीट, जिसका उन्होंने उदाहरण दिया, वहां भाजपा की कृष्णा गहलावत ने कांग्रेस के जयभगवान आंतिल को करीब 4,600 वोटों से हराया था। अब सवाल उठ रहे हैं क्या यह तकनीकी त्रुटि थी या सुनियोजित हेराफेरी? कांग्रेस जहां इस मुद्दे को “लोकतंत्र की नींव पर हमला” बता रही है, वहीं भाजपा ने इसे “राजनीतिक ड्रामा” करार दिया है।

Exit mobile version