Site icon 24 News Update

इनामी तस्कर 4.48 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार, ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत कार्रवाई

Advertisements

उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत हिरणमगरी थाना पुलिस ने एटीएस यूनिट उदयपुर के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह अभियान गौरव श्रीवास्तव, महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देशन में संचालित है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने अभियुक्त प्रांजल पुत्र रमेश, निवासी माही कॉलोनी के सामने, गढ़ी थाना गढ़ी जिला बांसवाड़ा को 4.48 ग्राम एमडीएमए (एक्स्टेसी ड्रग) के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध प्रकरण संख्या 72/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त प्रांजल बांसवाड़ा पुलिस के एनडीपीएस प्रकरण में 5,000 रुपये का इनामी अपराधी भी है।

कार्रवाई में थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण के साथ वसना राम (सउनि), आनन्द सिंह (हेडकांस्टेबल), नन्दलाल (हेडकांस्टेबल), सलीम (एटीएस यूनिट), मुकेश कुमार, प्रताप सिंह तथा सुश्री कंकु (महिला कांस्टेबल) शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version