24 News Update भीलवाड़ा. शहर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नागोरी गार्डन स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। धमकी की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र पासपोर्ट कार्यालय के आसपास का इलाका तुरंत खाली करवाया गया और आम लोगों के आवागमन पर भी रोक लगा दी गई।
एहतियात के तौर पर मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कार्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु की जांच की जा सके।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और भारी पुलिस बंदोबस्त देखने को मिला। फिलहाल पुलिस धमकी देने वाले ई-मेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह शरारत है या वास्तविक खतरा।
👉 पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading