24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के गलियाकोट मार्ग स्थित निजी महाविद्यालय में शुक्रवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत समय से पूर्व शत-प्रतिशत कार्य करने वाले 140 बीएलओ और 14 सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर चुनाव आयोग की रीढ़ होते हैं, इनके माध्यम से ही चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न होती है। उन्होंने ‘पात्र छूटे नहीं और अपात्र जुड़े नहीं’ थीम पर किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए पूरी टीम को बधाई दी। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुबोध सिंह चारण ने योजना और मॉनिटरिंग प्रक्रिया की जानकारी दी। बीएलओ प्रतिनिधि पंकज चौबीसा (सेलोता) और सुपरवाइजर नीरज भट्ट ने अपने विचार व्यक्त किए एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल व्यास, तथा आभार तहसीलदार रमेशचंद्र वढेरा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी संजय सरपोटा, तहसीलदार अर्जुनलाल गरासिया, सीबीईओ नरेंद्र भट्ट, सीडीपीओ पारी परमार, डीएसपी रूपसिंह, एसीबीओ रमेश प्रजापत, नायब तहसीलदार एवं चुनाव प्रकोष्ठ के शैलेश जोशी, सागर जोशी सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
बीएलओ चुनाव आयोग की रीढ़: 140 बीएलओ और 14 सुपरवाइजर सम्मानित

Advertisements
