24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख). नगर की आदर्श कॉलोनी स्तिथ स्वर्णकार समाज की धर्मशाला में मंगलवार को हेल्पिंग हैंड यूथ सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 249 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया.
सुबह से ही शिविर में रक्तदाताओं के आने का सिलसिला आरम्भ हुआ जो अन्त तक बना रहा, गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं का उत्साह अन्त तक बना रहा, शिविर के अंतिम समय में रक्तदान करने वालों की लाइन लग गई जिसके चलते शिविर को 20 मिनिट के लिए और बढ़ाया गया.
पत्रकार एवं समाजसेवी आनन्द सालेचा ने 77 वां रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया
शिविर के व्यापक प्रचार प्रसार से प्रेरित होकर एक पिता पुत्र, पिता पुत्री सहित 4 जोड़ों ने सप्तनीक रक्तदान किया वहीं एक दिव्यांग ने भी रक्तदान कर सभी रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जे के यूनिट हैड मनीष तोषनीवाल, एच आर हैड प्रभाकर मिश्रा, राजेश सोनी के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलित का भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
इस शिविर में महत्वपूर्ण बात यह रही कि सभी रक्तदाताओं को हाथों हाथ एक मेग्नेट फोटो स्मृति स्वरूप प्रदान किया गया.
शिविर के दौरान अतिथियों की उपस्थिति में सीपीआर के बारे में विशेष जानकारी दी गई।
विधायक श्रीचन्द्र कृपलानी, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भूपेंद्र सिंह बड़ोली, जैन जागृति सेंटर अध्यक्ष अशोक नवलखा, पूर्व पार्षद नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, वीरेश चपलोत,, डॉ जे एम जैन, हेल्प सोसायटी अध्यक्ष एकता सोनी, मिशन रोशनी के डायरेक्टर नदीम अंजुम, सीके ग्रुप निदेशक वसीम खान, देवकरण समदानी, नीलेश मेहता, आशीष टांक, ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने वाले युवाओ का उत्साहवर्धन किया, साथ ही हेल्प सोसायटी,आचार्य तुलसी ब्लड फाउंडेशन महिला विंग, योगिक सोल्स, पल्लवन ब्लूइमिंग लाइवस, , भारत विकास परिषद, चेम्पियन एकेडमी, नर्सिंग कॉलेज, रोबिन स्कूल, लायन्स क्लब, बोहरा समाज,महावीर इंटरनेशनल पद्मनी वीरा,वी आर आर ग्रुप,लियो क्लब,सहित अन्य विभिन्न सस्थाओं ने भी रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की.
विधायक कृपलानी ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
सोसायटी द्वारा यह 8 वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया.
सरल बैंक, एम बी हॉस्पिटल उदयपुर एवं चित्तौड़ ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहित किया गया.
शिविर की सफलता पर हेल्पिंग हैंड यूथ सोसायटी द्वारा सभी का आभार प्रदर्शित किया गया.
249 यूनिट के साथ रक्तदान शिविर सम्पन्न

Advertisements
