24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन सोशल ग्रुप निंबाहेड़ा (मेन) द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सेवा, समर्पण एवं अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में समाज के स्वधर्म बंधुओं एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 66 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं सकल जैन समाज के प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप निम्बाहेड़ा मेन के अध्यक्ष माणक लाल चपलोत, उपाध्यक्ष ज्ञानमल जैन, कोषाध्यक्ष पवन जैन, सहसचिव गजेंद्र छाजेड़, ग्रुप के संस्थापक सचिव दिलीप पामेचा, रक्तदान शिविर संयोजक डॉक्टर सुभाष रांका सहित ग्रुप के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण व सदस्यों ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया एवं शिविर में अपनी सेवाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। यह किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम बनता है। ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, सहयोग एवं परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। जैन समाज सदैव सेवा और त्याग की परंपरा में अग्रणी रहा है, जो अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने शिविर के प्रायोजक अशोक जैन एवं स्वर्णलता जैन का ऊपरणा ओढ़ाकर सम्मान भी किया।
महासचिव प्रवीण सिंघवी ने बताया कि नगर में अन्य वृहद रक्तदान शिविरों के आयोजन के बावजूद समाजजनों ने उत्साह, निष्ठा एवं सेवा-भाव के साथ भाग लेकर इस शिविर को सफल बनाया, जो समाज की जागरूकता एवं मानवीय मूल्यों का परिचायक है।
इस अवसर पर निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्व भाजपा नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, निलेश मेहता, सोनू आकाश पारख आदि भी मौजूद रहे।
अंत में जैन सोशल ग्रुप निंबाहेड़ा (मेन) द्वारा सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं सदस्यगणों का आभार व्यक्त किया गया।
जेएसजी मेन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 66 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Advertisements
