Site icon 24 News Update

मावली में ब्लॉक स्तरीय बौद्धिक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिता सम्पन्न

Advertisements

24 News Update मावली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर के निर्देशानुसार मावली पीएम श्री विद्यालय परिसर में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बौद्धिक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मावली और खेमली ब्लॉक के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में निबंध, आशुभाषण, क्विज़, एकल गीत और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता में वर्षा श्रीमाली (लोपड़ा) ने प्रथम और पायल मीणा (बा. मावली) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण में कृतिका पालीवाल (डबोक) प्रथम और निकिता सिसोदिया (लदानी) द्वितीय रहीं। क्विज़ प्रतियोगिता में किर्ति सिंह चुंडावत (इमोशन स्कूल, मावली) ने प्रथम और दिक्षा मंडोवरा (फतह एकेडमी, फतहनगर) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। एकल गीत प्रतियोगिता में प्रिंस वैष्णव (फतह एकेडमी, फतहनगर) प्रथम और भावना जाट (मोरठ) द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में काव्या राणावत (फतह एकेडमी, फतहनगर) ने प्रथम और दिव्या गौस्वामी (लदानी) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम सुखलाल गुर्जर, संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी एवं निर्णायक मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे। शैक्षिक क्षेत्र में निष्णात एवं अनुभवी पीईईओ और प्रधानाचार्य — चेतना सारंगदेवोत (लदानी), उमेश माहेश्वरी (सिंधु), उपेंद्र सिंह अधिकारी (लोपड़ा), सोनल हेड़ा (डबोक), नीलू शर्मा (वारणी), गंगा विजयवर्गीय (जेवाणा), तरूणम पठान (घासा) तथा रोशनलाल माखीजा (बा. मावली) निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास और सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहन दिया।

Exit mobile version