Site icon 24 News Update

स्वर्णकार समाज के सामूहिक ढूंढोत्सव में हार्टफुलनेस ध्यान से दिया आशीर्वाद

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। होली के मौके पर श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा समिति और समाज के नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित 21 वें सामूहिक ढूंढोत्सव का आयोजन केटीएस वाटिका, मल्लाह तलाई चौराहा में आयोजित किया गया। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया समारोह के मुख्य अतिथि एवं शहर विधायक ताराचंद जैन विशिष्ट अतिथि थे। इस अवसर पर अनोखी पहल करते हुए सभी उपस्थित शिशुओं को हार्टफुलनेस ध्यान से आशीर्वाद मिला। समाज जनों को इस अवसर पर हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास करवाया गया। केंद्र समन्वयक डॉ राकेश दशोरा ने ध्यान करवाया, बहन आशा शर्मा ने रिलेक्सेशन करवाया और सुआ लाल मीणा आयकर अधिकारी और प्रशिक्षक ने हार्टफुलनेस एकात्म अभियान का परिचय दिया। इस ध्यान सत्र में उपस्थित लगभग 1200 स्त्री पुरुषों ने ध्यान का लाभ उठाया। गुलाब चन्द कटारिया ने ढूंढोत्सव पर स्वर्णकार समाज के सभी प्रबुद्ध जन का समाज सेवा और संगठित कार्यक्रम के लिए साधुवाद किया और उपस्थित बालक बालिकाओं को आशीर्वाद दिया। उन्होंने समाज के बच्चों विशेषकर बालिकाओं को उच्च अध्ययन के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। इस अवसर पर हार्टफुलनेस के प्रशिक्षक डॉ सुबोध शर्मा, श्री मोहन बोराणा, श्रीमति मंजू बोराणा और सुश्री रंजना का भी अभिनंदन किया। समारोह में गोविंद लाल अध्यक्ष सेवा समिति विशिष्ट अतिथि राम चंद्र रूनवाल, किशन लाल , महामंडलेश्वर ईश्वरी नंद गिरी, अरविंद सोनी आयकर विभाग, लोकेश जी, घनश्याम जी, विष्णु जी सहित समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Exit mobile version