24 News Update उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात के जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने सोमवार को बलिचा स्थित भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आम जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर सीधे संवाद भी किया। जिलाध्यक्ष तेली ने किसानों द्वारा खाद की किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्पष्ट कहा कि खाद को ऊंचे दामों पर बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं, और किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं हों सुचारु
जनसुनवाई के दौरान बिजली, पेयजल, सड़कों की स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों को फोन कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि मानसून के दौरान टूटी सड़कों की शीघ्र मरम्मत और पेचवर्क अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा। पुष्कर तेली ने कहा कि भाजपा का संगठन हर आम नागरिक की आवाज को शासन तक पहुंचाने और समाधान सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के ऐसे आयोजन पार्टी को जनसमस्याओं की वास्तविक तस्वीर दिखाते हैं और प्रशासन को सक्रिय करने में मदद करते हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.