24 News Update उदयपुर. शिवभक्तों की आस्था का प्रतीक 20वीं कावड़ यात्रा आगामी 29 जुलाई को उदयपुर से उभयेश्वर महादेव तक निकाली जाएगी। शिव महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित यह 21 किलोमीटर लंबी पदयात्रा सामाजिक, धार्मिक और जनभागीदारी के संदेश को साथ लेकर चलेगी। सात दिवसीय धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में दूसरे दिन कावड़ यात्रा के प्रथम निमंत्रण पत्र का शुभारंभ हुआ। यात्रा की विधिवत शुरुआत बोहरा गणेश जी मंदिर से हुई, जहां भगवान गणेश को पहला आमंत्रण दिया गया और यात्रा के निर्विघ्न सम्पन्न होने की कामना की गई।सामूहिक आह्वान और मंगल कामनाएंसंयोजक एडवोकेट रामकृपा शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष यज्ञनारायण शर्मा, पूर्व गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, महेश भावसार, सुरेश रावत, दिनेश दवे, नरेश वैष्णव, पियुष जोशी, नरेश औदिच्य, आनंदी लाल चितौड़ा, नवीन व्यास, कृष्णकांत कुमावत समेत अनेक कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने देश में सुख-शांति और अच्छी वर्षा की प्रार्थना की। शिव महोत्सव समिति के संयोजक देवेन्द्र बेरवा ने जानकारी दी कि समारोह के तीसरे दिन, बुधवार, 24 जुलाई को जूना गणेश मंदिर (विश्वविद्यालय मार्ग) पर विशेष आयोजन होगा। दोपहर 3 बजे से कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं द्वारा भगवान गणेश का गुड़ के जल से अभिषेक किया जाएगा, तत्पश्चात महाआरती कर मंगल कामना की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल उदयपुर आकर निम्बाहेड़ा जाएंगे सीएम भजनलाल भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने की जनसुनवाई, किसानों की समस्याओं पर जताई चिंता