Site icon 24 News Update

अम्बामाता थाना क्षेत्र में बाइक चोरी

Advertisements

24 News Update उदयपुर। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार परिवादी भरत लाल मीणा (29) पुत्र मगनलाल मीणा, निवासी गेड थाना बिछीवाड़ा जिला डूंगरपुर हाल एमबीसी क्वार्टर, ब्लॉक-सी ने रिपोर्ट दी कि उसकी मोटरसाइकिल नंबर RJ 27 BG 5435 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया।
यह घटना 3 मई की है। परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच हेड कांस्टेबल भरत सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version