Advertisements
24 News Update Udaipur. सुखाड़िया सर्कल क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज उदयपुर के सुखाड़िया सर्कल क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है। इस संबंध में अम्बामाता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी मनीष सिंहटवाडिया (45), निवासी सिंहटवाड़ियों की सेहरी, बड़ा बाजार थाना घंटाघर, ने रिपोर्ट दी कि उनकी मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 27 SS 1446) को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। घटना के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात 24 मार्च को हुई। मामले की जांच एचसी बजरंग सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।

