Advertisements
24 News Update उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कोटड़ी बिलोता, देलवाड़ा (राजसमंद) निवासी कमलेश सालवी, जो वर्तमान में चित्रकूटनगर में रह रहा है, ने रिपोर्ट दी कि 16 अप्रैल की रात करीब 9 बजे उसकी बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस संबंध में 19 अप्रैल को धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई राजेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।

